मैनपुरी, जुलाई 21 -- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में प्राप्त प्रस्तावों, उनकी जांच रिपोर्ट तथा दावे-आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि संभाजन की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। डीएम ने कहा कि उन्होंने स्वयं प्राप्त सभी प्रस्तावों का निष्पक्ष परीक्षण किया गया है। आयोग के मानकों के अनुरूप पाए गए प्रस्तावों को ही अनुशंसा हेतु शामिल किया गया है, जबकि अन्य को अस्वीकृत कर दिया गया है। अंतिम निर्णय का अधिकार केवल भारत निर्वाचन आयोग के पास है, जिला प्रशासन मात्र अपनी संस्तुति भेजेगा। यदि किसी दल को कोई आपत्ति या सुझ...