इटावा औरैया, जुलाई 1 -- इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा है कि मतदान स्थलों के भौतिक सत्यापन की कार्यवाही पूरी गंभीरता व पारदर्शिता के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों पर दो या उससे अधिक मतदान स्थल स्थापित हैं, वहां प्रति मतदान स्थल 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर मतदान स्थलों के समायोजन की संभावना का परीक्षण किया जाए, ताकि अनावश्यक मतदान स्थलों की संख्या को कम किया जा सके। मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन के संबंध में आयोजित बैठक में डीएन ने कहा कि कि जिन मतदान स्थलों पर मतदाताओं की संख्या 300 से कम है, उनका निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दोबारा भौतिक सत्यापन कर यह परीक्षण किया जाए कि उन्हें किसी निकटवर्ती मतदान स्थल के साथ समायोजित किया जा सकता है अथवा नहीं। यह भी पढ़ें- मतदाता सुविधा सर्वोपरि, बूथों के संभाज...