शामली, जनवरी 24 -- कांधला। शनिवार को थाना परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और हर नागरिक का नैतिक व संवैधानिक दायित्व है कि वह निर्भीक, निष्पक्ष और जागरूक होकर वोट दे। पुलिस की भूमिका सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण है। सतीश कुमार ने पुलिसकर्मियों से खुद मतदान करने के साथ-साथ आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद सभी ने संविधान के मूल्यों का पालन, निष्पक्ष चुनाव में सहयोग और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...