सराईकेला, फरवरी 18 -- सरायकेला। सरायकेला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने मतदान-पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की । बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियो को मतदान केंद्रों पर कतार प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास मार्ग की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने एंव ऐसे मतदान केंद्रों, जहाँ महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहाँ महिला मतदान कर्मियों की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएँ जैसे पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि समय से उपलब्ध कराने तथा सभी मतदान केंद्रों पर बल लेखन का कार्य 20 फरवरी तक पूर्ण कर लेने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया।आज समाहरणा...