रांची, फरवरी 16 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका चुनाव के तहत खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को प्रस्तावित मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान पदाधिकारियों का चरणबद्ध प्रशिक्षण जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर रॉनिटा के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, खूंटी में विभिन्न पालियों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को उपायुक्त आर रॉनिटा ने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रेनरों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.