धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निकाय निर्वाचन को लेकर एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय केंद्र में जारी मतदान पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने किया। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए नोडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षकों द्वारा दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से सुनें और उसका मतदान के दिन अनुपालन करें। उन्होंने मतपत्र को मोड़ने तथा मतपेटिका को सील करने के तरीके को बिना किसी गलती के करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व उप निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी ने भी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रपत्रों को सही तरीके से भरने को कहा। प्रशिक्षण को बेहतर तरीके से संचालित करने में मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, संजय कुमार, राजकुमार वर्मा, कुमार वंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.