कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव में मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार तथा वरीय प्रशिक्षण प्रभारी-सह-उप विकास आयुक्त रवि जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में द्वितीय मतदान पदाधिकारियों तथा द्वितीय पाली में तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार की देखरेख में कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, मनोज चौरसिया, संजय सुमन, उमेश सिन्हा, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.