कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के लिए कई आदेश जारी किए गए हैं। इसमें झुमरी तिलैया नगर परिषद्, कोडरमा नगर पंचायत एवं डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले मतदान को सुगम, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सेक्टर पदाधिकारियों को कहा है कि वे अपने-अपने सेक्टर के सभी मतदान केंद्रों का नियमित भ्रमण करते हुए मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर सूचना देते त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं ...