लातेहार, फरवरी 23 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। सज धज कर महिलाएं मतदान केंद्र पर पहुंची और अपने मतदान का प्रयोग किया। बता दे की नगर पंचायत क्षेत्र में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 9458 है। विभिन्न मतदान केंद्रो पर महिलाओं की जबरदस्त उपस्थिति देखी गई। नगर पंचायत चुनाव में महिलाओं ने अपने मतदान के दौरान दैनिक जीवन से जुड़े बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता दी। महिला सुकन्या देवी, माला देवी, सुप्रिया पांडे, पिंकी गुप्ता आदि ने कहा कि घर-घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, नियमित जल सप्लाई तथा खराब चापाकलों की मरम्मत उनकी प्रमुख आवश्यकता है। इसके साथ ही वार्डों में पक्की सड़कें, गली-मोहल्लों में एलईडी स्ट्रीट लाइट और अंधेरे क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को बहाल करने की मांग की। महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.