पूर्णिया, नवम्बर 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में होने वाले मतदान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बूथ पर तैनात कर्मियों के लिए तीन हजार मेडिकल किट तैयार किया है। मेडिकल किट में पन्द्रह प्रकार से अधिक दवा शामिल की गई है। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले में 11 नवम्बर को चुनाव है। चुनाव को लेकर बूथ पर तैनात कर्मियों को किसी तरह की स्वास्थ्य की परेशानी सामने आने की स्थिति में मेडिकल किट तैयार है। यह मतदान के समय सभी बूथ पर सुविधा अनुकुल उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल किट में पन्द्रह प्रकार से अधिक दवा हैं। इस दवा में मतदान कार्य के दौरान बूथ पर किसी तरह की चोट लगने, किसी भी तरह की दर्द की परेशानी, बुखार, सर्दी, खांसी, हाथ-पैर कट जाने की स्थिति में सभी तरह की दवा शामिल की गई है। खास बात है कि इस मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.