बाराबंकी, फरवरी 16 -- सूरतगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (कोटे की दुकान) के चयन को लेकर आयोजित खुली बैठक लोकतांत्रिक उत्सव में तब्दील हो गई। प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्रामीणों की भारी भागीदारी रही। पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के बाद सुशीला देवी ने 51 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर कोटेदार पद पर कब्जा जमा लिया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मुन्ने हसन ने की। प्रभारी एडीओ पंचायत पुष्पा मिश्रा ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कराई गई है। ग्राम प्रधान मुन्ने हसन ने कहा कि गांव के विकास के साथ-साथ जरूरतमंदों तक समय से राशन पहुंचाना प्राथमिकता होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.