मतदान के बाद रात में राजाबासा जंगल से बंगाल खदेड़े गए 22 हाथी
घाटशिला, अप्रैल 26 -- चाकुलिया : प्रखंड की सीमा से सटे बंगाल के झाड़ग्राम जिला में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद चाकुलिया के राजाबासा जंगल में दलमा से चार दिन पूर्व आए 22 हाथियों को बीती रात वन विभाग की टीम ने बंगाल सीमा में पहुंचा दिया। हाथियों को वहां पहुंचाने में वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इन हाथियों के बंगाल पहुंचाए जाने के बाद राजाबासा जंगल के आसपास के गांवों के ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। जानकारी के मुताबिक सभी 22 हाथी बंगाल के बांकुड़ा जंगल में हैं। विदित हो कि दलमा से 22 हाथियों का एक दल घाटशिला और धालभूमगढ़ होते हुए विगत 21 अप्रैल को चाकुलिया के राजाबासा साल जंगल आ पहुंचा था। यह भी पढ़ें- एक दर्जन से अधिक जंगली हाथी के आगमन से ग्रामीण भयभीत इन हाथियों को चाकुलिया रेंज और बंगाल के जामबनी रेंज की वन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.