मतदान केन्द्रों में कल से दो दिन विशेष कैंप
गिरडीह, अगस्त 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सभी मतदान केंद्रों पर 22 व 23 अगस्त को दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने हेतु द्वितीय विशेष कैंप लगेगा। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 05 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन किया जा चुका है। प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की निर्धारित अवधि 05 अगस्त से 15 सितंबर तक है। इसी क्रम में 22 एवं 23 अगस्त को विशेष कैंप से आमनागरिकों को अपने नाम एवं मतदाता सूची से संबंधित विवरणों की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। यह भी पढ़ें- एसआइआर: 15 तक दावा-आपत्ति का अवसर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.