मतदान केंद्र बना स्कूल, बच्चों ने निभाई बीएलओ और पी-1, पी-2, पी-3 की भूमिका
सीतामढ़ी, जुलाई 28 -- मतदान केंद्र बना स्कूल, बच्चों ने निभाई बीएलओ और पी-1, पी-2, पी-3 की भूमिका सीतामढ़ी। कक्षा में पढ़ाई की जगह मंगलवार को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया गया। स्कूल परिसर मतदान केंद्र में तब्दील हो गया और छात्र निर्वाचन कर्मियों की भूमिका निभाते नजर आए। बीएलओ से लेकर पी-1, पी-2 और पी-3 तक की जिम्मेदारियों का सजीव मंचन कर बच्चों ने मतदान प्रक्रिया की बारीकियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मौका था सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या निकेतन, डुमरा में आयोजित निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के जागरूकता कार्यक्रम का। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता जागरूकता और निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: मतदाता जागरूकता के लिए मॉडल स्कूल में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.