मतदान केंद्रों पर विशेष डिजिटाइजेशन कैंप सात से नौ तक
रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने एसआईआर-2026 के तहत मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई और मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने को लेकर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
विशेष डिजिटाइजेशन कैंप उन्होंने कहा कि सात, आठ और नौ अक्तूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष डिजिटाइजेशन कैंप आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कैंप की जानकारी साझा करें और क्षेत्र के छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ को प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 व फॉर्म-8 के डिजिटाइजेशन में तेजी लाएं। साथ ही, बीएलओ को प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.