कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों नगर निकायों के प्रशासकों, सेक्टर पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र के साथ एक कनीय अभियंता को टैग किया जाए, ताकि आधारभूत संरचनाओं की समय पर जांच एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने तथा पाई गई कमियों को अविलंब दूर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रनिंग वॉटर, रैंप एवं दिव्यांगजनों के लिए सुगम व्यवस्था अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.