मतदान केंद्रों पर डिजिटाइजेशन का निरीक्षण
धनबाद, जुलाई 13 -- धनबाद। धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने रविवार को जिला स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ईएफ डिस्ट्रीब्यूशन व डिजिटाइजेशन की प्रगति का जायजा लिया। मतदान केंद्रों पर प्रपत्र वितरण और उनके मिलान की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण और डिजिटाइजेशन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.