चतरा, जुलाई 2 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। गुरुवार को जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कान्हाचट्टी प्रखंड की चिरीदीरी पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद प्रखंड मुख्यालय सभागार में सभी बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि इन्यूमरेशन फॉर्म को जल्द से जल्द प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर भरवाना और जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने तथा किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटने नहीं देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एसआईआर में पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ना प्राथमिकता : उपायुक्त साथ ही अभियान के दौरान पूरी पारद...