नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हुआ भारी मतदान सराहनीय है। यह लोगों की जागरूकता और चुनाव आयोग के प्रयासों का फल है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए उमड़ आए। दोनों राज्यों में गुरुवार दोपहर एक बजे तक ही पता चल गया कि मौसम या गर्मी की तगड़ी मार के बावजूद लोग मतदान के लिए निकलेंगे। दोपहर एक बजे तक पश्चिम बंगाल में 62.18 प्रतिशत और तमिलनाडु में 56 प्रतिशत मतदान दर्ज हो चुका था। चुनाव आयोग को जरूर श्रेय देना चाहिए। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के पहले चरण में जो हिंसा देखने को मिली है, वह इशारा करती है कि अगर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं होती, तो हिंसा का पैमाना बहुत बढ़ जाता। खासकर मुर्शिदाबाद से जैसी हिंसा की खबरें आई हैं, उससे चिंता बढ़ती है। कार्यकर्ताओं के बीच जगह-जगह झड़पेें देखी गई हैं। बम फेंके जाने से लेकर पी...