सिमडेगा, फरवरी 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव- 2026 के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण कोषांग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सलडेगा स्थित महिला कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण में डिस्पैच एवं रिसीविंग कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। जिसमें मतदान सामग्री के वितरण, प्राप्ति, अभिलेख संधारण तथा निर्धारित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कर्मियों को समय पालन एवं दायित्वों के निर्वहन में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के माध्यम से निर्वाचन कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.