सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न् कराने के लिए महिला कॉलेज में सभी मतदान कर्मियों तथा सेक्टर पदाधिकारी/सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस बार चुनाव मतपत्र पेटी के माध्यम से संपन्न कराया जाना है, जिसके मद्देनजर प्रशिक्षण में विशेष रूप से मतपत्र आधारित मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो एवं मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतपत्र वितरण, मतपत्र पर मुहर लगाने की विधि, गोपनीयता बनाए रखने, मतपेटी को सील करने की प्रक्रिया तथा मतदान समाप्ति के बाद सुरक्षित जमा करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर बल दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.