चतरा, फरवरी 20 -- चतरा संवाददाता चतरा नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं को हर स्तर पर जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा हर वार्ड में पम्पलेट के साटकर व बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्ची बंटवाया जा रहा है। चतरा नगर परिषद का चुनाव 23 फरवरी को है। चतरा से नगर पर्षद अध्यक्ष पद के लिये 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं 22 वार्डों के लिये कुल 84 वार्ड पर्षद उम्मीदवार मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। यह मौका है कि आप ऐसे प्रत्याशी का चयन करें जो शहर को एक आधूनिक शहर के रूप में विकसित करें। नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की डीसी ने अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाता 23 फरवरी 2026 को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्भिक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान अवश्य करें तथा अध...