गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन के अंतर्गत जिलांतर्गत तीनों नगर निकाय गढ़वा नगर परिषद, नगर पंचायत श्रीबंशीधर नगर और नगर पंचायत मझिआंव में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को कुल 89 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को विधिवत रवाना किया गया। निर्वाचन कार्य में करीब 600 कर्मियों को लगाया गया है। जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति में स्थापित डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों के लिए व्यापक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई थीं। सुबह से ही डिस्पैच कार्य प्रारंभ हो गया था। उसकी सतत मॉनिटरिंग जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा की जा रही थी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.