कानपुर, जनवरी 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में एक संगोष्ठी में डिप्टी सीएम ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति जागरूक, निर्भीक और जिम्मेदार मतदाता है। मतदान अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का पवित्र दायित्व है। युवा लोकतंत्र के महायज्ञ में जाति, धर्म, भ्रम व प्रलोभन से ऊपर उठकर निष्पक्ष भागीदारी के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपनी सक्रियता बढ़ाएं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन युवाओं से अपील की है कि जिनकी आयु जनवरी 2026 में 18 साल की पूरी हो रही है। वे लोग इलाके के बूथों पर जाकर या फिर ऑनलाइन आवेदन करके वोटर बनें। पार्टीजनों से भी कहा कि ऐसे युवाओं को खोज कर उन्हें वोटर जरूर बनवाएं। देश का लोकतंत्र दुनिया के लिए एक आदर्श है, ज...