मतदाता से पैसा मांगने के आरोप में बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका चयनमुक्त
गढ़वा, जुलाई 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही और मतदाता से पैसा मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए मतदान केंद्र संख्या 383 की बीएलओ-सह-आंगनबाड़ी सेविका जबीला खातून को चयनमुक्त करने का निर्देश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या 383 पर गणना प्रपत्रों के संग्रहण, वितरण और डिजिटाइजेशन से संबंधित कार्य के दौरान पैसा मांगने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी जांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी रंका से कराई गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: एसआईआर के लिए खर्चा-पाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.