मतदाता सूची से 41 नाम कटने पर लोगों में आक्रोश
बाराबंकी, जून 25 -- सूरतगंज, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत भैरमपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बीएलओ द्वारा बिना किसी जांच-पड़ताल और सूचना के करीब 41 मतदाताओं के नाम पंचायत मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। मतदाता सूची से नाम गायब होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के भैरमपुर निवासी वकील, शकील, आमिर, सागर गुप्ता, लल्लाराम, रामकिशोर, गोपाल, अब्दुल कलाम, शिवकुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची में उनके नाम दर्ज थे, लेकिन अंतिम सूची में उनके नाम हटा दिए गए। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.