मतदाता सूची से 35 लोगों को नाम गायब,एसडीएम से की शिकायत
आजमगढ़, जून 21 -- सगड़ी (आजमगढ़)। अजमतगढ़ ब्लाक के रामपुर गांव में 35 मतदाता सूची से 35 लोगों का नाम गायब होने से लोग परेशान है। ग्रामीणों ने एसडीएम सगड़ी को शिकायती पत्र पत्र देकर नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पूर्व विभाग द्वारा जारी की गई अनंतिम निर्वाचन सूची में उन सभी के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज थे। इसके अतिरिक्त,सभी पीड़ितों के पास वैध पहचान पत्र,यानी आधार कार्ड और परिवार रजिस्टर की नकल जैसे पुख्ता प्रशासनिक प्रमाण भी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद,हाल ही में प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची से उनके नामों को दुर्भावनापूर्ण तरीके से विलोपित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.