गाजीपुर, जून 15 -- गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी करने के बाद गड़बड़ी सामने आने लगी है। सोमवार के देवकली ब्लाक के ग्राम पंचायत धरीकली के लोगों ने 139 लोगों के नाम काटे जाने की शिकायत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से की। उन्होंने जिलाधिकारी से कटे हुए नामों की जांच करवाकर जुड़वाने की मांग की। शिकायत करने वाले ग्रामीण पंकज सिंह, बहादुर विश्वकर्मा, प्रेम सिंह समेत अन्य ने बताया कि ग्राम पंचायत धरीकली में वर्ष 2021 की मतदाता सूची में कुल 954 मतदाता थे। वर्ष 2020 में पंचायत बनाए गए मतदाता सूची में वीएलओ ने सर्वे के दौरान कुल 1041 मतदाता पाया। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची में गड़बड़ी और नाम हटाने की कराएं जांच फिर से जांच करने के बाद 444 मतदाता सही पाये गये जिसकी सूची सम्बधित बीएलओ की ओर से सत्यापित करके एडीओ पंचायत को उपलब्ध कर...