देहरादून, मार्च 20 -- पौड़ी । मतदाता सूची में नाम खोजने, नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने, नाम जोड़ने, संशोधन या अन्य किसी जानकारी के लिए जनपद में जन सहायता केंद्र बनाया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से संबंधित सूचना, प्रतिक्रिया, सुझाव एवं शिकायतों के समाधान हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, पौड़ी गढ़वाल में जन सहायता केन्द्र (हेल्प डेस्क) स्थापित किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने बताया कि हेल्प डेस्क के संचालन के लिए पौड़ी के जिला स्वान प्रभारी राजेश कोहली को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। लोगों की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनमें जनपद सीमा के बाहर से कॉल करने हेतु 01368-1950 व जनपद के भीतर से कॉल करने हेतु 1950 नंबर निर्धारित किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.