आजमगढ़, जून 20 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। विकास खंड तरवां की बांसगांव ग्राम पंचायत में प्रधान सुनीता सिंह सहित करीब 500 मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची से गायब होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव निवासी नीरज कुमार सिंह एवं अंबिका यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम मेंहनगर को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध कराए गए थे। इसके बावजूद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने पर विभिन्न भाग संख्या से लगभग 500 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची से वर्तमान प्रधान स...