मतदाता सूची से प्रधानपति समेत 50 लोगों के नाम गायब
आजमगढ़, जून 17 -- दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर के चरौवा गांव में प्रधानपति समेत 50 लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए हैं। प्रधान ने सीएम पोर्टल और एसडीएम के यहां शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधान विनीता यादव ने आरोप लगाया कि उनके पति रमेश यादव सहित करीब 50 ग्रामीणों का नाम का मतदाता सूची से हटा दिया गया है, जबकि सभी आवश्यक दस्तावेज नियमानुसार समय से बीएलओ के पास जमा किए गए थे। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं किए गए तो संबंधित ग्रामीण आगामी पंचायत चुनाव में न तो मतदान कर सकेंगे और न ही चुनावी प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। यह भी पढ़ें- मंगलपुर में कम हुए 602 वोटर, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.