गौरीगंज, जून 12 -- अमेठी। संवाददाता पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के महज तीन दिन बाद जिले के कई गांवों से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब होने की शिकायतें सामने आने लगी हैं। पनियार, जलामा और कपूरपुर ग्राम सभाओं के ग्रामीणों ने सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए तहसील में विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- यूपी में वोटर लिस्ट से स्मृति ईरानी का नाम ही गायब, पंचायत चुनाव पर डीएम बोले- आवेदन की हो रही जांचगांवों की स्थिति गौरीगंज विकासखंड के पनियार गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि 850 से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के वर्तमान प्रधान का नाम भी सूची से काट दिया गया है। इसके अलावा कई पूर्व प्रधानों और पुराने मतदाताओं ...