मतदाता सूची से नाम काटने का सुनियोजित षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं होगा: आर्य
हल्द्वानी, अगस्त 5 -- हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बाजपुर सहित प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में बड़ी संख्या में फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दर्ज कराई गई संदिग्ध आपत्तियों को लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला करार दिया है। उन्होंने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि फॉर्म-10 के ऑनलाइन अवलोकन में केवल बाजपुर विधानसभा के भाग संख्या 27, 142 एवं 149 में ही 93 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिशों की शिकायत अन्य विधानसभाओं से भी मिल रही हैं। यह भी पढ़ें- एसआईआर : नेता प्रतिपक्ष आर्य और उनकी बहू को नोटिस आरोप लगाया कि यह किसी संगठित गिरोह की साजिश लगती है, जिसका उद्देश्य पात्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.