समस्तीपुर, जनवरी 4 -- मोहिउद्दीननगर,सं। पंचायत समिति भवन के सभा कक्ष में प्रखंड के बीएलओ की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने की। बैठक में सभी बीएलओ को निर्देश देते हुए बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची में धुंधली फोटो, गैर-मानक प्रविष्टियां, नाम जोड़ने-हटाने व संशोधन का काम अधिक है। इसका त्वरित समाधान के लिए भारत निर्वाचन आयोग के ऐप्स व ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग कर जल्द ही इस कार्य को पूरा करना लाजमी है। इसके पहले कई बीएलओ को कार्य में लापरवाही करने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। बीडीओ ने शुद्धिकरण कार्य में पारदर्शिता, गति व समन्वय के साथ क्षेत्र भ्रमण व मतदाता संवाद करने का आदेश दिया। मौके पर मो हसीब, रामभगत पासवान, श्यामबाबू महतो, कपिलेश्वर राय, रघुनाथ राय, प्रदीप पंडित आदि बीएलओ मौजूद थे। ...