बहराइच, जून 19 -- बहराइच, संवाददाता। विकास खंड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत लालपुर चांदाझार में मतदाता सूची से 198 लोगों के नाम गायब होने का मामला सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन् किया। एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल एवं बीडीओ विजय कुमार सिंह ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इससे संबंधित लोगों में चिंता और रोष व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल प्रभाव से पुनः मतदाता सूची में जोड़े जाएं, ताकि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें। यह भी पढ़ें- जिनको सौंपी गई थी नाम जोड़ने की जिम्म...