लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 31 -- मंगलवार को सिविलियन विद्यालय में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत सिंगाही खुर्द की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बूथ लेवल कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वाट्सप ग्रुप के माध्यम से जागरूक किया गया। वहीं खराब मौसम के बावजूद गांव में महिला पुरुष ने पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम खोजते नजर आए। मतदाता अभिषेक मिश्र ने बताया कि उनकी पत्नी का नाम बढ़ाने को आधार दिया और फार्म भी भरा लेकिन आज सूची देखी तो नाम नही मिला। इस दौरान युवाओं में मतदाता फार्म भरने को लेकर उत्सुकता दिखाई दी। इस दौरान डबल नाम व नाम न होने की समस्या दिखाई दी। इस दौरान बीएलओ रामप्रवेश, कपिल कुमार, सुनील व सिकन्दर के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.