कन्नौज, फरवरी 17 -- तालग्राम, संवाददाता। मंगलवार को पीएमश्री विद्यालय, तालग्राम में तहसील छिबरामऊ के निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने बीएलओ के साथ बैठक कर एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रपत्रों को समयबद्ध व शुद्ध रूप से भरने के कड़े निर्देश दिए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत फॉर्म-6 नए मतदाताओं का पंजीकरण, फॉर्म-7 नाम विलोपन, फॉर्म-8 शुद्धिकरणव संशोधन और फॉर्म-8ए स्थानांतरण को नियमानुसार भरना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों को समय से हटाया जाए। बैठक में फॉर्म-30 की उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि घर-घर सत्यापन के दौरान संकलित सूचनाओं को तथ्यात्मक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.