कोडरमा, मार्च 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अंचल सभागार में बुधवार को मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर ट्रेनर प्रफुल्ल सिंह ने की, जिसमें 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह सहित प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक में मास्टर ट्रेनर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्ष 2003 के मूलांक के आधार पर मतदाता सूची का पुनर्मिलान किया जाना है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिहीन, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है।इस दौरान नेशनल हाउस होल्ड सर्वे को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक घर पर हस्ताक्षरयुक्त स्टीकर चिपकाएं। स्टीकर चिपकाने का कार्य उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.