पाकुड़, अप्रैल 6 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार के अध्यक्षता में सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के शुद्धिकरण और नोशनल मकान संख्या के कार्य की प्रगति की जांच करना था। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी बीएलओ द्वारा अब तक किए गए नोशनल मकान संख्या के आवंटन और रजिस्टर में दर्ज किए गए डेटा की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया कि वे बीएलओ द्वारा रजिस्टर में दर्ज की गई प्रविष्टियों का जमीनी स्तर पर मिलान और भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न रहे। साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए बीडीओ ने बीएलओ को मोबाइल ऐप के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.