पाकुड़, जून 30 -- हिरणपुर। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के कई विद्यालयों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसी कड़ी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरजानी में आयोजित संगोष्ठी में शिक्षकों ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को अभियान के उद्देश्य, महत्व और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसआईआर विषय पर भाषण, निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की गई तथा मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी की गई। विभागीय निर्देशानुसार कार्यक्रम की तस्वीरें एवं वीडियो भी साझा किए गए। यह भी पढ़ें- मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन कार्यक्रम म...