चाईबासा, जुलाई 23 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर झारखंड का पहला विधानसभा क्षेत्र बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने संबंधित अधिकारियों, बीएलओ और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और प्रतिबद्धता का परिणाम है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने इसे जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि समयबद्ध और त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखना प्राथमिकता है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूच...