कोडरमा, जुलाई 29 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। 20 बरकट्ठा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत जयनगर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रथम चरण 30 जून से 29 जुलाई 2026 के तहत गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटलीकरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस संबंध में बरकट्ठा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सुधार उपसमाहर्ता-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग भूमि तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी गौतम कुमार, अतिरिक्त निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सारांश जैन ने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण एवं सतत अभियान को सफल बनाने में सभी बूथ स्तरीय पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों, स्वयंसेवकों,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रेम कुमार ,कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश कुमार एवं संजीत कुमार सहित प्रखंड स्तर के विभिन्न व...