मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 30 जून को आयोजित होगा विशेष सोशल मीडिया अभियान
सराईकेला, जून 29 -- सरायकेला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जून को #JharkhandSIR हैशटैग के साथ वृहद सोशल मीडिया अभियान आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेश साझा किए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों से वीडियो और तस्वीरें साझा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले के नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे #JharkhandSIR हैशटैग का उपयोग कर जागरूकता सामग्री साझा करें और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.