नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए मतदाता सूची विवाद में आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में 13 अक्तूबर को सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में बेंगलुरु सेंट्रल और अन्य प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों की जांच के लिए पूर्व जज की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने की मांग की गई है। याचिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 7 अगस्त को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का विस्तार से जिक्र किया गया है, जहां उन्होंने इन दावों के समर्थन में आंकड़े पेश किए थे। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार अधिवक्ता रोहित पांडे द्वारा दायर जनहित याचिका पर 13 अक्तूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.