मेरठ, जनवरी 7 -- परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के अंतर्गत एसआईआर की ड्राफ्ट का सोनू प्रधान एवं कुलदीप सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत सहायक लतिका, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं प्रकाश प्रधान सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे। मतदाता सूची में संशोधन कार्य की समीक्षा की गई। इस प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्य पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। स्थानीय ग्रामीणों से भी अपील की गई कि वे अपनी मतदाता सूची अवश्य जांच लें और यदि कोई त्रुटि हो तो निर्धारित समय में दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.