कन्नौज, अप्रैल 27 -- कन्नौज में महिला मतदाताओं की घटती हिस्सेदारी को लेकर प्रशासन ने सक्रिय रुख अपनाया है। मतदाता सूची में लैंगिक संतुलन सुधारने के लिए अब राजनीतिक दलों के सहयोग से विशेष अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के जेंडर रेशियो में महिला मतदाताओं की कम हिस्सेदारी पर चिंता जताई गई।डीएम ने प्रतिनिधियों से कहा कि पात्र महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाए और अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरवाए जाएं, ताकि महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाई जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए स्नातक और शिक्षक मतदाताओं का सतत पुनरीक्षण जारी है। पात्र लोग समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.