मतदाता सूची में नाम सत्यापन व संशोधन के लिए अभियान शुरू
देहरादून, जुलाई 14 -- देहरादून। जिले में विधानसभा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि 13 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपात्रों के नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7, नए नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-6 और किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए प्रपत्र-8 भरकर आवेदन किया जा सकता है। नागरिक बीएलओ से संपर्क करने के अलावा निर्वाचन आयोग के पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- 24 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.