कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- कुशीनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम पवन कुमार ने पात्र नागरिकों से फार्म-6 भरकर नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत युवा, छूटे हुए मतदाता, पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक, बेघर, दिव्यांग और महिला मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने का लक्ष्य है। इसके लिए संबंधित विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है। ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में नहीं है वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म-6 अपने क्षेत्र के बीएलओ अथवा ईआरओ कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: कोई मतदाता न छूटे की थीम पर चलेगा विशेष ...