लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ। कैसरबाग स्थित सपा महानगर कार्यालय पर हुई बैठक में एसआईआर की ड्राफ्ट सूची से छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराने का फैसला लिया गया। महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महासचिव गौरव सिंह यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता, वार्ड अध्यक्ष ड्राफ्ट सूची का अवलोकन कर लें। चेक कर लें कि किसी कार्यकर्ता का नाम सूची से छूट तो नहीं गया है। यदि ऐसा है तो फार्म 6 भरकर उसका नाम शामिल कराएं। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों, संगठन प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र में पोलिंगवार बूथ अध्यक्षों के साथ ड्राफ्ट सूची की जांच कर लें। चेक कर लें कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का नाम शामिल होने से छूट तो नहीं गया है। यह भी हो सकता है कि कुछ कागजात की कमी के कारण छूट गया है। उसे पूरा कराकर फार्म भरवाएं और मतदाता सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.