इटावा औरैया, मार्च 6 -- इन दिनों एसआईआर का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम शामिल कराए जाने के लिए आवेदन भी लिए जा रहे हैं । इसके लिए फॉर्म 6 भर कर दिया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में अभी तक कुल मिलाकर 51 हजार 929 आवेदन मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आए हैं। इन मतदाताओं ने फॉर्म 6 भर कर जमा किया है। इस अभियान में नाम काटने के लिए फॉर्म 7 और नाम में संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरे गए थे। इस दौरान नाम में संशोधन के लिए 13 हजार 643 मतदाताओं ने फार्म 8 भरकर जमा किए हैं , जबकि नाम काटे जाने के लिए जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर 1248 आवेदन ही आए हैं। हालांकि अभी किसी का नाम नहीं काटा गया है, इन आवेदनों की जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...